तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
13-Mar-2021 03:30 PM
PATNA : मंत्री रामसूरत राय को लेकर विधानसभा में हुए जबरदस्त हंगामे के बीच धक्का-मुक्की और गाली गलौज सब कुछ हो गई. विधानसभा अध्यक्ष ने भले ही कार्यवाही स्थगित कर दी लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक के आपस में भीड़ रहे. इस दौरान आरजेडी के विधायक रामवृक्ष सदा से जेडीयू के कुछ विधायकों की कहासुनी हो गई. इसके बाद आरजेडी के दलित विधायक ने आरोप लगाया कि जेडीयू के कुछ विधायकों ने उन्हें गाली दी.
विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि सदन के अंदर जब भी विपक्ष के नेता कुछ बोलना शुरू करते हैं तो सत्ता पक्ष के विधायक हंगामा करना शुरू कर देते हैं. आज भी जब नेता प्रतिपक्ष बोल रहे थे तो विधानसभा अध्यक्ष की बातों को अनसुना करते हुए सत्ता पक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्षी विधायकों से तू-तड़क और गालीगलौज भी की गई. रामवृक्ष सदा ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू के कुछ विधायकों ने उन्हें गाली दी.
गालीगलौज होने के बाद विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि आज सदन में उनके साथ जैसा व्यवहार हुआ है वह बिल्कुल भी उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि इस मसले पर उनके नेता तेजस्वी यादव का जो कहना होगा वह उसे मानने को तैयार होंगे. विधायक ने कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष से भी मामले की शिकायत करेंगे.
आपको बता दें कि तेजस्वी यादव के भाषण के दौरान ही आज बीजेपी के जनक सिंह, संजय सरावगी जैसे कई विधायकों ने भारी हंगामा कर दिया. बीजेपी विधायकों की ओर से कहा जा रहा था कि वे बुखार छुड़ा देंगे. ताबड़तोड़ अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा था. बीजेपी विधायकों के तेवर को देख कर विपक्ष पहले तो हैरान हुआ फिर राजद के विधायक भी वेल में आ गये. उन्होंने भी नारेबाजी करनी शुरू कर दी.
तब तक बीजेपी विधायकों का जत्था भी वेल में कूद पड़ा था. दोनों ओर से गालीगलौज होने लगी. हाथापाई भी हो रही थी. एक दूसरे पर घूंसे चलाये जा रहे थे. पूरा सदन शोर शराबे में डूबा था. परेशान विधानसभा अध्यक्ष ने पहले तो विधायकों को शांत करने की कोशिश की. लेकिन स्थिति संभलते नहीं देख सदन की कार्यवाही साढ़े तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
सदन की कार्यवाही स्थगित कर विधानसभा अध्यक्ष आसन से उठ गये लेकिन विधायक वेल में जमे रहे. बीजेपी औऱ आरजेडी विधायकों के बीच जमकर गालीगलौज और हाथापाई हो रही थी. स्थिति बेकाबू होती जा रही थी. सत्तारूढ जेडीयू औऱ बीजेपी के सीनियर नेता सदन को उसी हालत में छोड़ कर बाहर निकल गये थे. विधायकों के बीच मारपीट औऱ हाथापाई को देखते हुए आखिरकार मार्शल यानि विधानसभा की सुरक्षा के लिए बनाये गये दल को सदन के अंदर बुलाना पड़ा. मार्शल ने आकर एक दूसरे से उलझे विधायकों को बाहर किया. उसके बाद ही मामला शांत हुआ.