अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Dec-2022 03:23 PM
PATNA: लालू-तेजस्वी की पार्टी राजद के एक बड़े नेता ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है-मैंने अपने बेटे और बेटी को कहा है कि वे भारत छोड़ दें, दूसरे देश की नागरिकता ले लें। अब भारत रहने लायक जगह नहीं रहा। राजद नेता के इस बयान पर भड़की बीजेपी ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है।
अब्दुल बारी सिद्दीकी का बयान
राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने ये बयान दिया है। एक सार्वजनिक समारोह में बोलते हुए अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा-मेरा एक बेटा है और एक बेटी है. बेटा अभी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) में पढ रहा है।बेटी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पास आउट है. जो भारत देश का माहौल है उसमें हमने कहा है अपने बेटा-बेटी को कि नौकरी कर लो उधर ही. अगर उस देश की नागरिकता भी मिले तो ले लेना. अब इंडिया में माहौल नहीं रह गया।
अब्दुल बारी सिद्दीकी ने ये बातें एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कही, दरअसल एक उर्दू अखबार की ओर से विधान परिषद के नये सभापति देवेश चंद्र ठाकुर का सम्मान समारोह आयोजित हो रहा था. उसी समारोह में अब्दुल बारी सिद्दीकी ने ये बातें कहीं. वहां विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर समेत दूसरे कई नेता मौजूद थे और सब ये बातें सुनते रहें।
बीजेपी ने कहा-देशद्रोह का मुकदमा हो
अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर बीजेपी भडक गयी है। बीजेपी विधायक ई. शैलेंद्र ने कहा कि अब्दुल बारी सिद्दीकी खुलेआम देश विरोधी बातें कर रहे हैं. उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिये. जिस देश ने सिद्दीकी जैसे नेताओं को इतना महत्व दिया, उन्हें मंत्री से लेकर कई और ओहदा दिया उसे ही वे कोस रहे हैं. ऐसे देश विरोधी बयानों की घोर निंदा की जानी चाहिये।