ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / RJD के बाद NDA में शामिल HAM ने भी बंद का किया समर्थन,...

RJD के बाद NDA में शामिल HAM ने भी बंद का किया समर्थन, मांझी बोले.. ‘हम’ देश के युवाओं के साथ

17-Jun-2022 04:29 PM

PATNA: अग्निपथ स्कीम को लेकर देश में मचे बवाल के बाद बिहार में इस स्कीम को वापस लेने की मांग उठने लगी है। आरजेडी, जेडीयू समेत लगभग सभी दलों ने केंद्र सरकार से इस स्कीम को वापस लेने की मांग की है। अग्निपथ स्कीम के खिलाफ विभिन्न छात्र संगठनों ने 18 जून को बिहार बंद बुलाया है। आरजेडी और वामदलों के बिहार बंद को समर्थन दिए जाने के बाद सरकार की सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी बिहार बंद को अपना सैद्धांतिक समर्थन दे दिया है।


बिहार में एनडीए के सहयोगी दल HAM के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। मांझी ने कहा है कि अग्निपथ योजना को लेकर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा देश के युवाओं के साथ है। जीतनराम मांझी ने कहा है कि हम पार्टी 18 जून को बुलाए गए बंद का सैद्धांतिक समर्थन करती है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे शांति बनाए रखे।


जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘ अग्निपथ योजना को लेकर HAM देश के युवाओं के साथ है। HAM किसी भी तरह की हिंसा की पक्षधर नहीं है। इसलिए देश के युवाओं से आग्रह है कि आप शांति बनाए रखें। युवा एंव राष्ट्रहित में हमारी पार्टी 18 जून 2022 को युवाओं द्वारा बुलाई गए बिहार बंद को सैद्धांतिक तौर पर समर्थन करती है।


news image