Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
25-Aug-2021 01:38 PM
By ASMIT
PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष स्व. बी.पी.मंडल की जयंती आज आरजेडी कार्यालय में मनाई गयी। बी.पी. मंडल समाज के वंचितों और गरीबों की आवाज थे। उनके द्वारा पिछड़ों के लिए किया गया कार्य आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर राजद प्रदेश कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया और इस मौके पर उन्हें याद किया गया।
आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने वी.पी.मंडल को याद करते हुए कहा कि देश में इस वक़्त मंडल के विचारों की ज़रूरत हैं। देश में मंडल कमीशन के निर्माणकर्ता बी.पी. मंडल जी थे।
वर्तमान परिवेश में आज जातीय जनगणना की मांग हैं और हमारे नेता प्रतिपक्ष प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना की मांग को प्रधानमंत्री के समक्ष रखा है। इससे सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में जातियों की स्थिति का पता चल पाएगा।
जगदानंद सिंह ने कहा कि आज बी.पी.मंडल की जयंती पर देश में मंडल के विचारों को अपनाने की जरूरत है। केंद्र सरकार जातीय जनगणना कराने पर विचार करें। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसकी मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। जगदानंद सिंह ने कहा कि जब तक सामाजिक और आर्थिक आजादी देश को नहीं मिलेगी तब तक यह आजादी खतरे में पड़ी रहेगी। जातीय जनगणना भारत की संसद के द्वारा पहले से ही स्वीकृत है।