अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Nov-2022 08:57 AM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का आज यानी मंगलवार को दूसरा जनता दरबार लगाया जाएगा। पिछले मंगलवार से ही इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी और आज आरजेडी के दो मंत्री क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान भी करेंगे। आज के जनता दरबार में सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव और आपदा प्रबंधन मंत्री मो. शाहनवाज मौजूद रहेंगे।
आपको बता दें, पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक दोनों मंत्री लोगों की समस्या सुनेंगे। मंत्री से मिलने वालों को आज यानी 29 नवम्बर को हीं पहले पार्टी ऑफिस में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच खुद उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद हीं उन्हें बारी-बारी से मंत्री से मिलने के लिए बुलाया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले मंगलवार यानी 22 नवम्बर को भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता और आईटी मंत्री इसराइल मंशुरी राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले थे। दोनों मंत्रियों ने कई शिकायतों को नोट किया और फिर उसका निदान भी किया गया। हालांकि पिछली बार फरियादियों के बीच हंगामे की भी खबर सामने आई थी। यही वजह है कि अब रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी फरियादी को मंत्री से मिलने का मौका नहीं मिलेगा।