ब्रेकिंग न्यूज़

ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार

राजद विधायक दल की बैठक के बाद बोले आलोक मेहता, ठेका पर देश की सुरक्षा नहीं चलेगी

राजद विधायक दल की बैठक के बाद बोले आलोक मेहता, ठेका पर देश की सुरक्षा नहीं चलेगी

27-Jun-2022 10:10 PM

PATNA: राजद के वरिष्ठ नेता व विधायक आलोक मेहता के आवास पर आज बुलायी गयी राजद विधायक दल की बैठक संपन्न हो गयी। बैठक में मानसून सत्र की रणनीति बनाने पर चर्चा की गयी। वही इस बात की भी चर्चा हुई की विपक्ष जनहित से जुड़े मामले को मजबूती के साथ सदन में रखेगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद विधानमंडल दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजद जनहित के मुद्दों पर सड़क से सदन तक निरंतर संघर्षरत है। इस फासीवादी दौर में हम बिना अंजाम की परवाह किए निडरता व मुखरता से सरकार की जनविरोधी नीतियों और निर्णयों का विरोध कर लोकतंत्र में लोक का विश्वास बहाल कर इसे और समृद्ध कर रहे है।


बैठक खत्म होने के बाद राजद के वरिष्ठ नेता व विधायक आलोक मेहता ने मीडिया से बीतचीत करते हुए कहा कि राजद विधानमंडल की बैठक संपन्न हो गयी है। इस बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कार्यस्थगन का प्रस्ताव जो आज सदन मे रखा गया था उस पर भी चर्चा हुई।


उन्होंने कहा कि यदि सरकार के किसी फैसले से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है तो स्वभाविक है कि हम प्रतिपक्ष में रहकर इसकी भूमिका निश्चित रूप से अदा करना चाहेंगे। अग्निपथ स्कीम के विरोध में महागठबंधन के सदस्यों ने राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा था। 


उन्होंने कहा कि अग्निपथ की आड़ में हजारों बेगुनाह नौजवानों पर कार्रवाई की गयी। उन्हें घर से उठा लिया गया। हम छात्रों के साथ हैं हम निश्चित रूप से उन सवालों को उठाएंगे। जनहित से जुड़े मामलों को वे सदन में रखेंगे। सबसे ज्वलंत मुद्दा अग्निपथ है। नौजवानों को सरकार सिनेमा दिखा रही है। अग्निपथ के मुद्दे को हम मरने नहीं देना चाहते। युवाओं के साथ ज्यादती हो रही है देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। ठेका पर देश की सुरक्षा नहीं चलेगी। 


वही आलोक मेहता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने बैठक में कहा है कि जितने लोगों ने राजद को वोट दिया उतने लोगों को यदि सदस्य बना ले तो हमारे पास सदस्यों की संख्या करोड़ से ऊपर होगी। एक मोटिवेशन बातें हमारे नेता ने कही है। सारे विधायक उससे मोटिवेटेड हैं इससे सदस्यता अभियान में तेजी आएगी।