पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
12-May-2024 11:33 AM
By First Bihar
ARA : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला आरा से सामने आया है। जहां हथियारबंद अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। रिटायर्ड प्राचार्य के पुत्र को बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भून डाला। उसके शरीर में ताबड़तोड़ चार गोली उतार दी गई है। इस घटना के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जिला के नवादा थानाक्षेत्र के विष्णु नगर बैंक कॉलोनी मोहल्ले में शनिवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक रिटायर्ड प्राचार्य के पुत्र को गोलियों से भून दिया। हमलावर तीन की संख्या में थे। घायल युवक 29 वर्षीय उत्कर्ष आनंद नवादा थानाक्षेत्र के विष्णु नगर बैंक कॉलोनी मोहल्ला निवासी रिटायर्ड प्राचार्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र है। वह अभी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है। घायल युवक को चार गोलियां मारी गई हैं। जिसमें एक गोली बाईं तरफ पंजरी में, दूसरी गोली बाएं हाथ में, तीसरी गोली दाई तरफ सीने में और चौथी गोली बाई तरफ पीठ में लगी है।
इलाज के लिए उसे आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही सदर एएसपी परिचय कुमार और नवादा थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और जख्मी युवक के स्वजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी चल रही है।
इधर, जख्मी युवक के पिता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नवमी के दिन उक्त आरोपित द्वारा मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर फायरिंग की गई थी। हालांकि उस फायरिंग के दौरान वह बालबाल बच गए थे।शनिवार की रात उत्कर्ष आनंद समेत परिवार के लोग मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के पुत्री के जन्मदिन पार्टी में भाग लेने एक रिजॉर्ट्स में गए थे। जब वे अपने पुत्र उत्कर्ष आनंद एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पार्टी से वापस अपने घर के पास लौटे, तभी आरोपित युवक वहां आ गया।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी उनके पुत्र से बोलने लगा कि उसने पूर्व में हुई फायरिंग को लेकर उसकी शिकायत क्यों की? तब उनके पुत्र ने कहा कि उसने कोई शिकायत नहीं की है। इसे लेकर नोकझोंक हुई।इसके बाद आरोपित अपने अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर वहां दूसरी बार आ धमका और रिटायर्ड प्राचार्य के पुत्र पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद सभी अपराधी फरार हो गए।