ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / news / भूमि विवाद में जीजा बना हैवान, साले को कुल्हाड़ी से काट डाला

भूमि विवाद में जीजा बना हैवान, साले को कुल्हाड़ी से काट डाला

03-Apr-2021 03:20 PM

By neeraj kumar

SAHARSA : बिहार के सहरसा से जीजा-साले के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला वाक्या सामने आया है. जहां एक सनकी जीजा ने इकलौते साले की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. 

घटना सहरसा केबनमा ईटहरी प्रखंड के प्रियनगर गांव की है. हत्या की वारदात को अंजाम देकर सनकी जिजा फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने छापेमारी कर हत्यारे जिजा को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय राजीव कुमार वर्मा के रूप में की गई है जो जिले के बनमा इटहरी प्रखंड के प्रियनगर गांव का रहने वाला था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है सहरसा सदर थाना क्षेत्र के नन्दलाली जरसैंण गांव के रहने वाले मोहन यादव से मृतक की बहन ने लव मैरेज शादी की थी. शादी के  कुछ दिनों के बाद से ही जीजा प्रियनगर स्थित अपने ससुराल में ही रह रहा था.

 जिजा-साले के बीच जमीन बंटवारे को लेकर आपसी रंजिश चल रही थी. इसी दौरान साले-जीजा में विवाद उत्पन्न हो गया और सनकी जीजा ने धारदार हथियार से साले के सर और छाती पर हमला कर बुरी तरह काट दिया, जिससे राजीव वर्मा बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.वहीं गिरफ्तार जिजा को पुलिस न्यायायिक हिरासत में भेजने की कवायद में जुट गई है.