समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
26-May-2021 11:50 AM
BEGUSARAI : बेगूसराय के मटिहानी से जदयू विधायक राजकुमार सिंह सर्किल इंस्पेक्टर पर भड़क गए. गुस्से में उन्होंने CI को चेतावनी दे दी और कहा कि यह आपके लिए लॉस्ट वॉर्निंग है. अपनी कार्यशैली में सुधार लाइए. सरकार पाई-पाई का हिसाब लेगी. जेल भी भेज देगी. दरअसल, ब्लॉक के CI भागीरथ प्रसाद से वहां के ग्रामीण काफी परेशान हैं. ग्रामीणों के अनुसार, वह हर काम के लिए रिश्वत मांगते हैं. फिर क्या, ग्रामीणों ने इसकी शिकायत राजकुमार सिंह से कर दी जिसके बाद विधायक CI पर भड़क गए.
दरअसल, विधायक राजकुमार सिंह मटिहानी विधानसभा के शाम्हो प्रखंड में दौरे पर थे. तभी एक युवक ने उनसे CI की शिकायत कर दी. युवक ने कहा कि आवासीय बनवाने के लिए CI साहब 100 रुपया लेते हैं. इसके बाद विधायक ने सीआई से पूछा कि क्या इसमें सच्चाई है. लेकिन, सीआई भागीरथ प्रसाद ने आरोपों को गलत बता दिया. इसके बाद वहां मौजूद अन्य ग्रामीण भी सीआई पर रिश्वत लेने का आरोप लगाने लगे. एक बुजुर्ग ने भी अपने काम को लेकर शिकायत की.
इतना सुनते ही विधायक राजकुमार सिंह भड़क गए और उन्होंने चेतावनी दे डाली कि अगर आगे से आपकी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो आप कहां रहेंगे. यह आप समझ सकते हैं. अंतिम में उन्होंने सीआई को यह भी कहा कि आज आपको लास्ट वॉर्निंग दी जा रही है. अगर आप सुधार नहीं करते हैं तो फिर सरकार आपसे पाई पाई वसूल कर लेगी. साथ ही आपको रिश्वत लेने के आरोप में जेल में डाल देगी.