कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
07-Jan-2022 12:06 PM
PURNEA : पूर्व जिप सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी आशीष कुमार सिंह उर्फ अठिया की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने अब ईनाम रख दिया है. पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है. बताते चलें कि पिछले वर्ष 11 नवंबर को सरसी में हुई हत्या के बाद से अठिया सुर्खियों में आया था. आरोपी सूबे की एक मंत्री का भतीजा बताया जाता है.
पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि पूर्व जिप सदस्य हत्याकांड मामले के फरार अपराधी आशीष कुमार सिंह उर्फ अठिया के खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. पुलिस की कई टीम ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर बिहार और उत्तरप्रदेश के कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका.
इस मामले को लेकर एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द फरार अपराधी की गिरफ्तारी हो इसको लेकर पुलिस टीम को भी लगाया गया है. उन्होंने कहा कि बनमनखी एसडीपीओ और थानाध्यक्ष को कई तरह की दिशा निर्देश भी दिए गए हैं.
एसपी ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी. सरसी थाना क्षेत्र के रहने वाले कुख्यात अपराधी आशीष कुमार सिंह उर्फ अठिया पूर्णिया जिले के पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है.
इस मामले में मृतक रिंटू सिंह की पत्नी जिला परिषद सदस्य अनुलिका सिंह के द्वारा मुख्य अभियुक्त आशीष कुमार सिंह समेत अन्य लोगों को बनाया गया था. इससे पहले आरोपी अठिया के घर की पुलिस कुर्की जब्ती कर चुकी है.