BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
26-Jul-2020 08:18 AM
RANCHI : चारा घोटाले के कई मामलों में सजायाफ्ता होने के बाद रांची के रिम्स में इलाज के लिए भर्ती लालू प्रसाद यादव की खातिरदारी में अस्पताल के 18 कमरों को खाली रखा गया है. रांची के रिम्स को सरकार ने कोरोना के लिए खास अस्पताल बनाया है, जहां हालत ये है कि आम मरीजों को बेड नहीं मिल रहा है. वहीं लालू यादव के लिए डेढ़ दर्जन कमरों को खाली छोड़ दिया गया है. झारखंड बीजेपी के नेता बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूछा है कि किसके आदेश पर इन कमरों को खाली रखा गया है.
दरअसल झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में राज्य सरकार ने कोविड-19 के इलाज की व्यवस्था की है. रिम्स में पहले से 100 बेड का कोविड वार्ड था. मरीजों की संख्या बढ़ी तो मेडिसिन वार्ड के दो और वार्ड को कोविड वार्ड बना दिया गया है. कुल मिलाकर रिम्स में कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए 172 बेड रखा गया है. कुछ मरीजों को पेइंग वार्ड में भी रखा गया है. अब स्थिति यह है कि रिम्स में आम कोरोना मरीज के लिए कोई बेड खाली नहीं है. गंभीर रूप ये बीमार लोग भी अस्पताल से वापस लौट जा रहे हैं.
लेकिन बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने आज रिम्स को लेकर अलग ही रहस्योदघाटन किया. मरांडी ने कहा कि लालू प्रसाद जिस वार्ड में भर्ती हैं वहां एक भी मरीज नहीं रखा गया है. लालू प्रसाद यादव रिम्स के जिस पेइंग वार्ड में भर्ती हैं वहां 18 कमरे हैं. आरोप ये लग रहा है कि लालू के वार्ड के सारे कमरों को सिर्फ इसलिए खाली रखा गया है कि कहीं दूसरे मरीजों से लालू यादव को संक्रमण नहीं फैल जाये. दूसरी ओर रिम्स की हालत ये है कि बेड नहीं होने का हवाला देकर कोरोना संक्रमित मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजा जा रहा है.
बाबूलाल ने सीएम को पत्र लिखकर उठाये सवाल
बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा के नाम पर रिम्स में 18 कमरों को बंद रखने पर सवाल उठाया है. बाबूलाल ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि एक ओर जहां मरीज बेड के लिए परेशान हो रहे वहीं रिम्स में 18 कमरों को बेवजह बंद रखा गया है. बाबूलाल मरांडी ने पूछा है कि आखिर किसके निर्देश पर ऐसा किया गया है. मरांडी ने अपने पत्र में कहा है कि सरकार के कोविड सेंटरों में बेड कम पड़ गये हैं. इस पर रांची हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की है. जिन 19 कमरों को खाली रखा गया है वहां कम से कम 40 मरीजों का तो इलाज हो ही सकता है.
बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि लालू यादव खुद एक संवेदनशील व्यक्ति हैं. हो सकता है कि यह उनकी जानकारी में नहीं हो कि रिम्स के 18 कमरों को उनके लिए खाली छोड़ा गया है. मरांडी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि जब लालू यादव को ये पता चलेगा कि कुछ लोग उनकी सुरक्षा के नाम पर ऐसी मनमानी कर रहे हैं तो वे इन चीजों को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. मरांडी ने अपने पत्र में कहा है कि हो सकता है कि मुख्यमंत्री को भी इसकी जानकारी नहीं हो. ऐसे में मुख्यमंत्री कोरोना के इस नाजुक मौके पर इस तरह की मनमानी की अनदेखी नहीं करेंगे और रिम्स के पेइंग वार्ड के बंद कमरों को अविलंब खोल कर वहां मरीजों को रखने का निर्देश देंगे.