BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
12-Jul-2020 10:49 PM
RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रिम्स में लंबे अरसे से इलाज रखें समय-समय पर विरोधियों की तरफ से यह दावा किया जाता रहा है कि लालू यादव रिम्स में अपना दरबार सजाते हैं. खासतौर पर झारखंड में हेमंत सरकार के गठन के बाद लालू की बल्ले-बल्ले है. अब भारतीय जनता पार्टी ने फोटो जारी करते हुए लालू पर जेल मैनुअल की धज्जी उड़ाने का आरोप लगाया है.
रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू यादव की तस्वीर साझा करते हुए झारखंड प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया है कि लालू यादव जेल मैनुअल की धज्जियां उड़ा रहे हैं. दरअसल बीजेपी प्रवक्ता ने जो तस्वीर जारी की है. उसमें लालू यादव और इनके कमरे में बैठकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. लालू यादव के साथ तस्वीर में तीन अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में लालू के सामने खुद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बैठे हुए हैं.

आपको बता दें कि झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता की भी रिम्स में ही सर्जरी हुई है. झारखंड सरकार के मंत्री के सामने ही सजायाफ्ता लालू मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता ने दावा किया है कि लालू यादव को लेकर हेमंत सरकार जेल मैनुअल को ताक पर रख दिया है. बता दें कि उसके पहले लालू यादव के जन्मदिन पर भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लालू यादव रिम्स के वार्ड में बैठकर वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवार के लोगों से बात कर रहे थे.