ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / रिश्वत मामले में रेलवे इंजीनियर सहित 3 गिरफ्तार, पटना समेत 9 जगहों पर...

रिश्वत मामले में रेलवे इंजीनियर सहित 3 गिरफ्तार, पटना समेत 9 जगहों पर हुई रेड

14-Dec-2021 09:58 PM

DESK: पटना, गुवाहाटी, नोएडा समेत 9 जगहों पर सीबीआई ने एक साथ छापेमारी की है। इस छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और कैश बरामद होने की सूचना आ रही रही है। इस दौरान सीबीआई ने मालेगांव, गुवाहाटी, उत्तर सीमांत रेलवे में तैनात उप मुख्य इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर सहित 3 लोगों को सीबीआई ने 15 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 


सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक गिरफ्तार किए गये 3 लोगों में पटना के सन साइन डिवाइस कंपनी लिमिटेड के निदेशक रेलवे इंजीनियर रंजीत बौरा, चिंतन जैन और उनके कर्मी नीरज भी शामिल हैं। तीनों के अलावे भी अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 


रेलवे में तैनात उप मुख्य विद्युत अभियंता रंजीत ने इससे पहले भी निजी कंपनी सनसाइन डिवाइस कंपनी के निदेशक को कई अवैध लाभ दिए थे। इसके बदले दो करोड़ रुपये की मांग की गयी थी। सनसाइन कंपनी ने रेलवे अधिकारी रंजीत कुमार को किश्तों में घूस की रकम भेजनी शुरू कर दी थी।


जब इस बात की जानकारी सीबीआई को मिली। तब मामला दर्ज कराया गया। जिसके बाद रेलवे अधिकारी को 15 लाख रुपये की रिश्वत की अदला-बदली करने वाले निजी कंपनी के कर्मचाी समेत रेलवे अधिकारी और कंपनी के तत्कालीन निदेशक को गिरफ्तार किया गया। रेलवे अधिकारी किस तरह से लाभ पहुंचा रहे थे इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल अभी भी मामले की जांच की जा रही है।