बिहार में पुलिस एनकाउंटर: बेगूसराय में अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड में शामिल होने की संभावना भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे
28-Mar-2022 01:01 PM
PATNA : कहा जाता है कि एक जैसी शक्ल वाले दो लोग दुनिया में किसी ने किसी जगह जरूर होते हैं. आज बिहार विधानसभा में जो कुछ हुआ उसके बाद यह है चर्चा खूब तेज रही कि आखिर आरजेडी के 2 विधायकों का चेहरा एक दूसरे से इतना कैसे मिल सकता है. दरअसल, आरजेडी विधायक रीतलाल यादव और फतेह बहादुर का चेहरा एक दूसरे से काफी मिलता है.
यही वजह रही कि आज विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान जब आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सवाल पूछने के लिए खड़े हुए तो स्पीकर विजय कुमार सिन्हा भी कंफ्यूज हो गए. विजय कुमार सिन्हा को पलभर के लिए लगा कि फतेह बहादुर रीतलाल यादव हैं. अध्यक्ष ने कहा आप ही हैं फतेहबहादुर. अध्यक्ष के टिपणी के बाद कई कानाफूसी करने लगे. अध्यक्ष ने टोका अरे आप लोग ऐसे क्यों देख रहे हैं.
दरअसल, रोहतास के एक युवक के लापता होने का मामला राजद विधायक फतेहबहादुर ने उठाया. जब अध्यक्ष ने नाम पुकारा तो फतेहबहादुर अपनी सीट से उठे लेकिन अध्यक्ष फतेहबादुर और रीत लाल यादव में कंफ्यूज हो गये. पहले तो अध्यक्ष ने कहा कि आप नहीं, फिर बोले अच्छा आप ही हैं तो सवाल पूछिए.
दरअसल, रीतलाल यादव और फतेह बहादुर का हेयर स्टाइल से लेकर कद काठी और चेहरा एक दूसरे से काफी मेल खाता है. रीतलाल यादव और फतेह बहादुर को लेकर काफी देर तक सदन में सत्ता पक्ष से लेकर विपक्षी तक के लोग चर्चा करते रहे.