Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar Budget Session : बिहार में बिजली बिल बकाएदारों के लिए राहत, ऊर्जा मंत्री ने इन चीजों में दी बड़ी छूट Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Bihar News: महोदय...आप हमारे अंगरक्षक हैं, भाजपा विधायक की यह बात सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके, हंसते हुए अध्यक्ष बोले- अंगरक्षक नहीं संरक्षक बोलिए... Bihar teachers : बिहार में शिक्षा सेवकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस काम के लिए मिलेंगे 10-10 हजार रुपये आर्थिक सहायता SUCCESS STORY: कौन है बिहार के गौतम कुमार? बिहार के खाने को दिलाई ग्लोबल पहचान, पीएम मोदी तक पहुंची थाली Padma Shri : हुजूर..आपको तो पद्मश्री मिलनी चाहिए, भाजपा विधायक की बात सुनकर गदगद हो गए स्पीकर, मंद -मंद मुस्कुराने लगे प्रेम कुमार Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ...
02-Jan-2021 01:17 PM
PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पार्टी ऑफिस पहुंचे हुए हैं. वह यहां पर पार्टी के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं. नई जिम्मेवारी मिलने के बाद आरसीपी सिंह और एक्टिव हो गए हैं.
राज्य कार्यकारिणी लेकर बैठक
10 जनवरी को बिहार राज्य कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है. इसको लेकर आरसीपी सिंह जेडीयू नेताओं से बात कर रहे हैं. 10 जनवरी को होने वाले राज्य कार्यकारिणी की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई बदलाव होने वाले हैं. जदयू की राज्य कार्यकारिणी में लगभग 300 सदस्य हैं. पार्टी सूत्रों की मानें तो राज्य कार्यकारिणी में बदलाव भी किए जा सकते हैं. जिन लोगों की भूमिका पार्टी के खिलाफ रही है, वैसे लोगों पर कार्रवाई हो सकती है. भीतरघात करने वाले पार्टी नेताओं की पहचान कर उन पर कार्रवाइई हो सकती है. बताया जा रहा है कि देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति पर फैसला लिया जायेगा. सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार ने अब सात निश्चय पार्ट-2 के बिंदुओं पर काम शुरू कर दिया है. इसे लेकर जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी में भी चर्चा होगी.
27 दिसंबर को चुना गया था राष्ट्रीय अध्यक्ष
27 दिसंबर को जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में खुद नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का एलान किया था. इसके बाद आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया गया और उसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया और आरसीपी सिंह पार्टी के नए सुप्रीमो बन गए.