ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / RCP सिंह ने NRC पर कहा- नागरिकता देने के लिए है ना कि...

RCP सिंह ने NRC पर कहा- नागरिकता देने के लिए है ना कि किसी भी नागरिक के नागरिकता छीनने के लिए

12-Jan-2020 08:42 PM

PATNA: जदयू नेता और राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारे देश का संविधान सभी धर्म संप्रदाय को समान आदर देता है और किसी भी संप्रदाय के प्रताड़ना के खिलाफ है. उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकता संशोधन कानून पड़ोसी देशों में प्रताड़ना के शिकार लोगों को नागरिकता देने के लिए है न कि किसी भी नागरिक के नागरिकता के छिनने के लिए है. इसके लिए तरह-तरह के भ्रम से छात्र युवा को बचना है और उसका तथ्यात्मक तरीके से मुकाबला करना है. विद्यापति भवन में रविवार को छात्र जदयू के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित पर्यावरण जागरुकता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

आरपीसी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का 1893 में शिकागो में दिया गया भाषण युवाओं को सहनशीलता सिखाता है और इससे हमें मार्गदर्शन मिलता है. उन्होंने कहा कि सहनशील बनकर ही हम जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं.

 जदयू के विधान पार्षद रणबीर नंदन ने कहा कि सही काम करने की कोई उम्र नहीं होती इसलिए पृथ्वी पर आए मानव को अच्छा काम करके अपने को स्थापित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन का कोई जोड़ नहीं है जो हमें स्वामी विवेकानंद की जीवनी से प्रेरणा मिलती है. स्वामी विवेकानंद ने समाज में आध्यात्म को स्थापित कर युवाओं को अपने कर्म के प्रति आकर्षित किया. उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी सामाजिक  समरसता के प्रतीक थे उन्होंने समाज के सभी धर्म संप्रदाय को साथ लेकर चलने का संदेश दिया.