सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
22-May-2022 09:58 AM
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है हालांकि फर्स्ट बिहार में इस खबर को लेकर पहले ही जानकारी दे दी थी केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को राज्यसभा भेजे जाने पर जनता दल यूनाइटेड ने अंतिम तौर पर फैसला कर लिया है. नीतीश कुमार को पार्टी ने राज्यसभा में उम्मीदवारी के लिए फैसले पर अधिकृत किया था और जेडीयू के विश्वस्त सूत्रों की माने तो आरसीपी सिंह का पत्ता साफ हो गया है. जनता दल यूनाइटेड आरसीपी सिंह को राज्यसभा भेजने नहीं जा रहा. उनकी जगह कई नामों की चर्चा है. लेकिन इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम पूर्व विधायक और जेडीयू नेता इंजीनियर सुनील का है.
इंजीनियर सुनील नालंदा जिले से आते हैं वह हरनौत के विधायक के भी रह चुके हैं. और नीतीश कुमार के लव कुश वाले समीकरण में भी फिट बैठते हैं. उनके नाम की चर्चा बीती रात से तेज हुई है. हालांकि पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा के नाम की भी चर्चा होती रही है. लेकिन विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इंजीनियर सुनील को राज्यसभा भेजा जा सकता है.
आपको बता दें कि आरसीपी सिंह का पत्ता राज्यसभा के लिए घटना उसी वक्त तय हो गया था. जब नीतीश कुमार ने 2 दिन पहले पार्टी के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई थी और विधायकों से रायशुमारी की थी. जनता दल यूनाइटेड के इतिहास में कभी भी इस तरह है कि उम्मीदवारी को लेकर बैठक रही बुलाई गई थी. लेकिन नितीश कुमार ने अगर पार्टी के नेताओं से चर्चा की विधायकों से बातचीत की और सबने फैसले के लिए उन्हें अधिकृत किया तो इसका सीधा संदेश से ही था कि आसिफ सिंह का पता कट सकता है.