ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / RCP ने ट्विटर अकाउंट से CM नीतीश और JDU को कहा टाटा, PM...

RCP ने ट्विटर अकाउंट से CM नीतीश और JDU को कहा टाटा, PM मोदी की तस्वीर देख गरमाई राजनीति

25-May-2022 10:16 AM

PATNA: केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके की राजनीति में अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया है। आरसीपी सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने बायो में खुद को मंत्री, राज्यसभा सांसद, आईएएस, आईआरएस के अलावा जेएनयू का पूर्व छात्र बताया है। हैरानी की बात तो ये है किउनके ट्वीटर हैंडल से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह गायब हैं। आरसीपी सिंह के ट्विटर के बैनर में अब पीएम मोदी दिख रहे हैं, जिसमें 'आजादी का अमृत महोत्सव' का मैसेज था। 



गौरतलब है कि आरसीपी सिंह का राज्यसभा में दूसरा कार्यकाल सात जुलाई को खत्म हो जाएगा। उच्च सदन में जेडीयू की एकल सीट के लिए नए नामांकन के को लेकर पार्टी विधायकों और नेताओं की एक बैठक बुलाई गई। पिछले साल 7 जुलाई को केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में जदयू कोटे से नीतीश को अकेला केंद्रीय मंत्री बनाया गया था, जिसके बाद से नीतीश और आरसीपी के बीच दूरियां दिखने लगी। वहीं, आरसीपी सिंह को जब से केंद्रीय इस्पात मंत्री बनाया गया तब से उनकी बीजेपी से नज़दीकियां बढ़ने लगी। 



आपको बता कि बिहार के पांच राज्यसभा सदस्य ऐसे हैं, जिनका जुलाई में ही कार्यकाल खत्म होने वाला है। इनमें एक आरसीपी सिंह का भी नाम है। ऐसे में मंगलवार से इसके नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, किस-किस पार्टी से उम्मीदवार के तौर पर किसे उतारा जाएगा, ये देखना दिलचस्प होगा।