Teacher Jobs 2025 : बिहार में शिक्षक बहाली पर बड़ी घोषणा: TRE-4 की प्रक्रिया जल्द, 5 हजार से अधिक अनुकंपा नियुक्तियां भी होंगी Bihar News: 2030 तक बदलेगी पूर्व मध्य रेलवे की तस्वीर, पटना जंक्शन सहित बड़े स्टेशनों की क्षमता होगी दोगुनी; रेलवे ने बनाया बड़ा प्लान Bihar News: 2030 तक बदलेगी पूर्व मध्य रेलवे की तस्वीर, पटना जंक्शन सहित बड़े स्टेशनों की क्षमता होगी दोगुनी; रेलवे ने बनाया बड़ा प्लान New Year 2026: नए साल के आगमन से पहले वृंदावन में उमड़ी भारी भीड़, मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से की यह अपील New Year 2026: नए साल के आगमन से पहले वृंदावन में उमड़ी भारी भीड़, मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से की यह अपील Lakhisarai road accident : भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत; दो गंभीर घायल बिहार के सरकारी अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर: मरीज का चप्पल से पीटकर हो रहा इलाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; कहां हैं मंत्री जी? Saharsa News : मंडल कारा में बंद पॉक्सो आरोपी कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप Bihar News: नए साल के जश्न में कहीं खाली न हो जाए बैंक खाता! SP ने न्यू ईयर पर लोगों को किया सचेत Bihar News: नए साल के जश्न में कहीं खाली न हो जाए बैंक खाता! SP ने न्यू ईयर पर लोगों को किया सचेत
06-Dec-2022 04:20 PM
NALANDA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागु है। यहां शराब पीने या शराब की बोतल के साथ पकड़ने जाने पर कठोर सजा सुनाए जाने के प्रावधान है। इसके बाद अब इसको लेकर एक जमाने में नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने- जाने वाले नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जोरदार हमला बोला है।उन्होंने कहा है कि, शराबबंदी कानून का भय दिखाकर बिहार में लोगों को डराया जाता है। इसी कारण कोई भी पर्यटक बिहार में रुकना नहीं पसंद करता है।
दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री नालंदा में एक समारोह में शामिल होने गए हुए थे। वहीं, इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि,पटना एयरपोर्ट पर उतरते ही जहां पर्यटकों का स्वागत किया जाना चाहिए, उन्हें शराबबंदी के नाम पर डराया-धमकाया जाता है। उन्होंने कहा कि, हमारे राज्य का सभ्यता काफी धनी है। हमारे यहां नालंदा,राजगीर,पावापुर ,बोधगया,बगहा है। यहां बहुत पर्यटक स्थल हैं, जहां लोग आते हैं। लेकिन लोग क्यों बड़ी संख्या में नहीं आ रहे हैं, इसके पीछे कई कारण हैं। उसमें से पहला कारण बिहार में एक भी 5 स्टार होटल नहीं होना है इसके अलावा सबसे बड़ी वजह बिहार में शराबबंदी लागु होना है।
उन्होंने कहा कि, जब भी कोई यात्री प्लेन के जरिए पटना एयरपोर्ट पर उतरता है तो उसे यह एनाउंसमेंट सुनाई देता है कि, आप बिहार पहुंच गए हैं। यहां शराब पीना अपराध है। शराब रखना अपराध है। पता नहीं मुख्यमंत्री जी को कैसा लगता होगा। लेकिन मैं अपनी बात बताता हूं कि सबसे पहले क्या बताना चाहिए, जब प्लेन लैंड करे बिहार में तो बताना चाहिए कि यह बुद्ध की धरती है, महावीर की धरती है। यहां आपका स्वागत है। हमारे यहां नालंदा यूनिवर्सिटी है, उसका प्रचार होना चाहिए न। लेकिन यहां तो आपको सबसे पहले ही डराया जाता है। इससे पर्यटन पर असर पड़ता है। लोगों का अपना लाइफस्टाइल होता है।
आरसीपी ने कहा कि, मैं तो कहता हूं कि तत्काल शराबबंदी को खत्म कर देना चाहिए। लेकिन, राज्य सरकार अब ताड़ी बेचनेवालों को पकड़ रहे हैं। हकीकत यह है कि, बिहार के सीएम कभी गांव में रहे नहीं। इसलिए उन्हें यह मालूम नहीं की गांव में कितना ताड़ का पेड़ है और इससे कितना रोजगार है। ऐसे में ताड़ी बंद हो जायेगा तो वो लोग कहां जाएंगे, क्या रोजगार करेंगे? लोग हमेशा से ताड़ी पीते रहे हैं। आप नीरा की बात करते हैं। ताड़ी दिन में तीन बार निकलता है। एक ही बार तीनों टाइम का ताड़ी कैसे निकल जाएगा। कौन उनको यह सब समझा दिया है।