ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल

Home / news / RCP के BJP में शामिल होने की अफवाह पर बोले चिराग पासवान, JDU...

RCP के BJP में शामिल होने की अफवाह पर बोले चिराग पासवान, JDU के रीढ़ हैं RCP..नीतीश को CM बनाने में उनका बड़ा योगदान

04-Jul-2022 10:03 PM

By Vikramjeet

PATNA: LJP के संस्थापक पद्मभूषण दिवंगत रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण 5 जुलाई को होगा। रामविलास पासवान की 76वीं जयंती पर हाजीपुर के बाबा चौहरमल नगर में 6 फीट की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा अनावरण से एक दिन पूर्व चिराग पासवान हाजीपुर पहुंचे जहां उन्होंने पूरी तैयारियों का जायजा लिया।


इस मौके पर मीडिया के हर सवालों का जवाब चिराग पासवान ने दिया। केंद्रीय मंत्री आरपीसी सिंह के बीजेपी में शामिल होने की अफवाह पर चिराग पासवान ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है। इस फैसले के साथ वो संकेत और ज्यादा प्रबल हो रहे है कि आने वाले समय में बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव होने वाला है। 


चिराग ने कहा कि आरसीपी सिंह जेडीयू पार्टी में रीढ के तौर पर रहे हैं। मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीएम बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी में जाने की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 


चिराग ने कहा कि बिहार में एनडीए के दोनों घटक दलों में खटास देखा जा रहा है वे एक दूसरे को ही गिराने में लगे है। चिराग पासवान ने कहा कि बहुत जल्द बिहार में राजनीति उलटफेर होगा। जिस तरह सरकार के लोग आपस में ही मतभेद कर रहे हैं उसको देखकर लगता है कि जल्द ही दोबारा चुनाव होगा।