तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
13-Jun-2021 03:43 PM
PATNA : जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने नीतीश सरकार के अस्थिर होने के सभी अटकलों को खारिज किया है. आरसीपी सिंह ने कहा है कि बिहार में नीतीश सरकार 5 साल तक चलेगी. जो लोग भी सरकार के अस्थिर होने या गिरने की आशंका जता रहे हैं. उन्हें निराशा के अलावा और कुछ नहीं हाथ लगने वाला. आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए पूरी तरह से एकजुट है और सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी.
जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा है कि जो लोग भी यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आम टपक कर गिरने वाला है, उन्हें मायूसी के अलावा और कुछ हाथ नहीं आएगा. आपको बता दें कि आरजेडी ने दावा किया था कि बिहार में नीतीश सरकार और स्थिर हो गई है. जनता दल यूनाइटेड और एनडीए में अंदरूनी खींचतान इतनी है कि नीतीश सरकार बहुत जल्द गिर जाएगी. आरजेडी के दावे पर आरसीपी सिंह ने कहा कि हकीकत यह है कि आरजेडी अब 5 साल तक बिहार में बालू फांकने का काम करने वाली है. उसके पास से पहले भी कोई काम नहीं था और आगे भी कोई काम नहीं होगा.
एनडीए में मांझी और बीजेपी के बीच चल रहे वार पलटवार के मसले पर आरसीपी सिंह ने कहा कि लोग निश्चिंत रहें. बिहार की जनता ने जिन्हें 5 साल के लिए जनादेश दिया है. वह सरकार 5 साल चलेगी. मांझी की नाराजगी को लेकर सवाल किए जाने पर आरसीपी सिंह ने मीडिया को ही नसीहत देते हुए कहा कि आप लोग इसकी चिंता ना करें यहां सब लोग एकजुट है.