दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
03-Nov-2019 07:33 AM
DELHI : RCEP और FTA को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी यानी RCEP को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सोनिया गांधी ने कहा है कि RCEP देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक है और इससे बड़ा नुकसान पहुंचेगा। सोनिया गांधी ने RCEP को देश के किसानों और छोटे उद्यमियों के लिए मुसीबत बताया है।
भारत की तरफ से 16 आसियान देशों के क्षेत्रीय मुक्त व्यापार यानी एफ़टीए और क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी RCEP पर हस्ताक्षर किए जाने को देश की अर्थव्यवस्था के लिए कांग्रेस ने झटका करार दिया है। सोनिया गांधी ने कहा है कि यह हमारे किसानों दुकानदारों और छोटे उद्यमियों के लिए मुसीबत का कारण बनेगा।
वहीं कांग्रेस के इन आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी RCEP को लेकर अचानक से जाग गई हैं। साल 2004 से 2014 के बीच RCEP देशों के साथ व्यापार घाटा 7 बिलियन डॉलर से बढ़कर 78 मिलीयन डॉलर पहुंच गया तब कांग्रेस ने इसके लिए कोई पहल नहीं की। उसने कहा है कि सोनिया गांधी उस वक्त कहां थी जब देश में उनकी पार्टी की सरकार ने आसियान देशों के लिए 74 फ़ीसदी मार्केट ओपन कर दिया था।