ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / रवि मनुभाई परमार बने BPSC के नए चेयरमैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

रवि मनुभाई परमार बने BPSC के नए चेयरमैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

15-Mar-2024 08:08 PM

By First Bihar

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार बीपीएससी से जुड़ी हुई सामने आ रही है। सरकार ने बीपीएससी का नया चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मनु भाई परमार को BPSC का नया अध्यक्ष बनाया गया है। 


सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद से लेकर अगले 6 साल तक रवि मनु भाई परमार बीपीएससी के चेयरमैन बने रहेंगे। सरकार ने अगले 6 सालों के लिए परमार को बीपीएससी के अध्यक्ष पद कि जिम्मेवारी सौंपी है।


BPSC के पूर्व अध्यक्ष अतुल प्रसाद के रिटायमेंट के बाद बीपीएससी की कमान इम्तियाज अहमद करीमी को सौंपी गई थी। सरकार ने केवल सात दिनों के लिए करीमी को बीपीएससी का चेयरमैन बनाया था क्योंकि वे रिटायर हो रहे थे। करीमी के सेवानिवृत होने के बाद बीपीएससी की मेंबर प्रोफेसर दीप्ति कुमार अध्यक्ष का कामकाज संभाल रही थीं हालांकि अब सरकार ने रवि मनु भाई परमार को BPSC का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।


बता दें कि, 1992 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मनु भाई परमार पहले खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव की कुर्सी पर तैनात थे। नवंबर 2024 में इनका रिटायरमेंट था लेकिन इन्होंने वीआरएस ले लिया और अब BPSC के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके पहले कला संस्कृति, एससी-एसटी कल्याण समेत कई महत्वपूर्ण विभाग में यह सचिव, प्रधान सचिव और अपर मुख्य सचिव रहे हैं और हाल में ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर से बिहार वापस आए थे।