ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / Ration card : 31 दिसंबर तक करवा लें E-kyc, वरना बंद हो जाएगा...

Ration card : 31 दिसंबर तक करवा लें E-kyc, वरना बंद हो जाएगा राशन कार्ड;पढ़े पूरी डिटेल

17-Dec-2024 07:22 AM

By First Bihar

PATNA : यदि आपके पास भी राशन कार्ड है और आप भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पंजीकृत लाभुकों को ई-केवाईसी प्रक्रिया (Ration Card E-kyc) पूरी करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। 


कई प्रखंड में लाखों राशन कार्ड धारी लोग हैं। जिनमें से अभी भी  कई लोगों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। ऐसे में यह लोग यदि ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो इनकी सुविधा बंद कर दी जाएगी और समझा जाएगा कि उन्हें अब राशन कार्ड की जरूरत नहीं है। ई-केवाईसी एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसके तहत लाभुकों की पहचान बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से की जाती है। इसमें आधार कार्ड से जुड़े आंकड़ों का सत्यापन किया जाता है।


मालूम हो कि ई-केवाईसी प्रक्रिया नि:शुल्क है और इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राशन का लाभ केवल वास्तविक और योग्य लाभुकों को ही मिले। केंद्र सरकार ने यह व्यवस्था लागू की है, ताकि फर्जी राशन कार्डधारकों को बाहर किया जा सके। गौरतलब हो कि लाभुकों को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द नजदीकी जनसेवा केंद्र या प्रखंड कार्यालय जाकर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराएं। इससे न केवल उनका नाम राशन कार्ड बना रहेगा, बल्कि उन्हें सस्ते राशन का लाभ मिलता रहेगा।