ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का दिल्ली प्रदेश जेडीयू ने किया स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का दिल्ली प्रदेश जेडीयू ने किया स्वागत

03-Aug-2021 06:26 PM

DELHI: जंतर-मंतर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जेडीयू नेता और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का जोरदार स्वागत किया। 


राष्ट्रीय महासचिव व जल संसाधन मंत्री व दिल्ली प्रभारी संजय झा ने कहा कि जद (यू०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू के अध्यक्ष पद ग्रहण करने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इनके नेतृत्व एवं संगठन क्षमता से दिल्ली सहित विभिन्न प्रदेशों में पार्टी को लाभ मिलेगा। दिल्ली में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अफाक अहमद खान, राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, प्रदेश जदयू एवं दिल्ली प्रदेश पार्टी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


स्वागत समारोह में अपनी बात रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि जनता दल (यू०) के सर्वमान्य नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने राजनीति के संक्रमण काल के दौर में राज्य में सुशासन स्थापित किया। समाज सुधार के एजेंडे जन भागीदारी तय कर राजनीति को नई दिशा दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ बिहार का विकास किया।  


इस मौके पर ललन सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद जेडीयू नेता और कार्यकर्ताओं से कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को समाज के विभिन्न तबकों के बीच रखें और पार्टी की नीतियों को लोगों के समक्ष रखें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि पार्टी की नीतियों के अनुरूप संगठन में समाज के विभिन्न तबके के लोगों को जोड़ें। सीएम नीतीश कुमार के सुशासन के कार्यक्रम और सामाजिक बदलाव की पटकथा को राजनीति का मानक मानते हुए सोशल मीडिया पर सक्रिय भूमिका निभाएं।