ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष गिरफ्तार, 50 हजार रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई की कार्रवाई

01-Nov-2021 07:54 AM

PATNA : भ्रष्टाचार को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई एक बड़ी कार्रवाई की है। 50 हजार रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष बबन रावत और उनके निजी सचिव चंदन लाल को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आधिकारिक तौर पर इसकी सूचना राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष को दे दी है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट डिपार्टमेंट के अंतर्गत काम करता है। 


सीबीआई ने आयोग के उपाध्यक्ष बबन रावत के साथ-साथ उनके पीए को भी अरेस्ट किया है। बबन रावत बिहार के रहने वाले हैं। इसके पहले वह बिहार इंटरमीडिएट काउंसिल के सदस्य रह चुके हैं। बबन रावत बिहार राज्य महादलित आयोग और बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य भी रहे हैं। 


आपको बता दें कि लायन सिक्यूरिटी सर्विस के मैनेजर शिवम द्विवेदी ने सीबीआई से इसकी शिकायत की थी कि उन्होंने एक महिला सफाई कर्मी पूनम को कार्यालय में फर्जी अटेंडेंस बनाने और मौखिक रूप से असंतोषजनक स्पष्टीकरण देने के कारण काम से हटा दिया था। इसके बाद महिला सफाईकर्मी ने झूठा आरोप लगाते हुए शिवम द्विवेदी के खिलाफ राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग को शिकायत भेज दी। आयोग की ओर से शिवम को 21 अक्टूबर को बुलाया गया। शिवम से बातचीत में आयोग के उपाध्यक्ष के निजी सचिव चंदन लाल ने कहा कि उनका मामला अध्यक्ष के पास है। वह इस मामले को कुछ ले दे कर निपटवा सकता है। शिवम की इस शिकायत पर सीबीआई ने तफ्तीश शुरू की तो 50 हजार रुपए रिश्वत मांगे जाने का मामला सामने आया।