Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
02-May-2020 05:25 PM
PATNA : कोरोना महामारी के बीच गरीबों को मुफ्त अनाज देने के मामले पर हफ्ते भर से केंद्र सरकार और बिहार सरकार के बीच चल रही खटपट अब आमने-सामने के टकराव में बदल गई है. बिहार सरकार ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि वह राज्य के साथ भेदभाव कर रहा है. राज्य के खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मामलों के मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि कोरोना जैसे संकट काल में बिहार के गरीबों को उनका अधिकार देने की बजाय केंद्र सरकार बिहार के साथ भेदभाव कर रही है.
बिहार में गरीबों को महामारी के बीच राशन दिए जाने के मामले पर राज्य की तरफ से लगातार केंद्र से 75000 मीट्रिक टन अतिरिक्त अनाज की मांग की जा रही थी. लेकिन केंद्र सरकार ने बिहार की इस मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि पहले लाभुकों का पूरा डेटाबेस मुहैया कराया जाए. बिहार में लगभग 30 लाख राशन कार्ड अभी भी लंबित है और सरकार कह रही है कि वह जल्द ही लाभुकों को राशन कार्ड जारी कर देगी. लेकिन केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना लाभुकों के नाम और डिटेल के अतिरिक्त अनाज नहीं दिया जा सकता. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तरफ से बिहार सरकार की मांग खारिज किए जाने के बाद अब राज्य सरकार के मंत्री ने फोन पर सीधा आरोप लगाया है.
मदन सहनी ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि वे बिहार के गरीबों को इस मुसीबत की घड़ी में सहयोग करें. हमने जिन 30 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए मांग की है, अभी क्या जनगणना 2021 तक गरीबों को अनाज ही नहीं मिलेगा? किसको पता था कि इस वक्त कोरोना जैसी महामारी आ जाएगी. संकट का समय है. केंद्रीय मंत्री फिर से विचार करते हुए बिहार के गरीबों के साथ इंसाफ करें. मंत्री मदन साहनी ने बताया कि PDS पोर्टल पर बिहार के कुल पात्र लाभार्थियों की संख्या वर्ष 2016 में मात्र 857.12 लाख को अपलोड किया गया था. जन वितरण प्रणाली के तहत बिहार राज्य द्वारा पात्र लाभुकों को पारदर्शी ढंग से ऑनलाइन राशन कार्ड प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से कार्ड निर्गत किया गया है.