विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
29-May-2023 08:41 AM
By First Bihar
DELHI: बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुहिम रंग लाने लगी है। पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बड़ी बैठक में कांग्रेस शामिल होगी। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का न्योता स्वीकार कर लिया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दी है। कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि अगर विपक्ष एकजुट हो गया तो मोदी की सत्ता में वापसी नहीं हो सकेगी।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा है कि विपक्ष एकजुट हो जाए तो मोदी को चुनाव में हराने का मौका मिल जाएगा। कांग्रेस इस बात को पहले से कहते रही हैं लेकिन विपक्षी दलों में कुछ इससे सहमनत हैं तो कुछ को यह मंजूर नहीं। कुछ क्षेत्रीय पार्टियों को कांग्रेस के साथ आने में दिक्कत होती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश कुमार को जिम्मेदारी दी थी कि वे जिन पार्टियों को बुलाना चाहते हैं बुला लें। अगर सबी एकजुट हो गए तो मोदी सत्ता में नहीं लौटेंगे। क्षेत्रीय दलों पर निर्भर करता है कि वे बैठक में जाएंगे या नहीं जाएंगे लेकिन कांग्रेस को कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के न्योता को कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है।
बता दें कि बीजेपी से अगल होकर महागठबंधन के साथ जाने के बाद से ही नीतीश विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने की मुहिम में लगे हैं। पिछले दिनों नतीश ने विभिन्न राज्यों का दौरा कर विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की थी और दावा किया था कि बातचीत साकारात्मक हुई है। अब कहा जा रहा है कि 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है हालांकि आधिकारिक तौर पर फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।