ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / वायुसेना के विमान से लाया जाएगा पार्थिव शरीर, राष्ट्रीय सम्मान के साथ रामविलास...

वायुसेना के विमान से लाया जाएगा पार्थिव शरीर, राष्ट्रीय सम्मान के साथ रामविलास का होगा अंतिम संस्कार

09-Oct-2020 11:39 AM

PATNA: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर आज पटना लाया जाएगा. वायुसेना के विमान से उनका पार्थिव शव आएगा. विमान में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद रहेंगे. 


केंद्र के प्रतिनिधि बने रविशंकर

पीएम मोदी कैबिनेट ने फैसला लिया है कि रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर वायुसेना के विमान से पटना भेजा जाएगा. अंतिम संस्कार में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल होंगे. उनका अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जाएगा. 

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान और उनकी पत्नी से बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने रोते चिराग पासवान को गले लगाया.  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और नेता उनके आवास पर पहुंचे हुए हैं. सभी श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

कल होगा अंतिम संस्कार

दिल्ली आवास आज शाम रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर पटना में  उनके श्रीकृष्णापुरी स्थित आवास ले जाया जाएगा और लोग यहां भी उनका अंतिम दर्शन कर पाएंगे. दीघा घाट पर राम विलास पासवान का कल अंतिम संस्कार किया जाएगा. एलजेपी कार्यालय में तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है लेकिन यहां हर कोई बिलखते हुए रामविलास पासवान को याद कर रहा हैं.