Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
08-Oct-2020 09:20 PM
PATNA : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद देश के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. रामविलास पासवान के निधन के बाद सबसे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दुख जताया है. लालू यादव ने रामविलास पासवान के साथ अपने 45 साल के रिश्ते को याद करते हुए भावनाएं व्यक्त की हैं.
रामविलास पासवान के निधन के बाद लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है "रामबिलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूँ। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयाँ आँखों में तैर रही है। रामबिलास भाई, आप जल्दी चले गए। इससे ज़्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूँ। ॐ शांति ॐ"
रामविलास पासवान और लालू यादव ने साथ-साथ राजनीति की लेकिन जब एक दूसरे के विरोध में भी रहे तब भी उन दोनों के व्यक्तिगत रिश्ते खत्म नहीं हुए. रामविलास पासवान ने अपनी राजनीति की यात्रा में निजी संबंधों का हमेशा ख्याल रखा और यही वजह है कि लालू यादव ने विरोध में होने के बावजूद भी कभी रामविलास पासवान पर कोई तल्ख टिप्पणी नहीं की. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शोक जताते हुए कहा है की रामविलास पासवान जी के निधन से बहुत दुःखी हूँ। दशकों से उनके साथ पारिवारिक सम्बंध रहा। आज हमारे घर में चूल्हा नहीं जलेगा।