Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
28-Jul-2020 06:16 PM
PATNA : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उनके बेटे एलजेपी अध्यक्ष और चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है। रामविलास और चिराग पासवान को एके-47 से उड़ा देने की धमकी देने वाला शेखपुरा नगर परिषद का एक वार्ड पार्षद है। इस वार्ड पार्षद का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ है जिसमें वह चिराग पासवान और रामविलास पासवान के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एके-47 से उड़ा देने की धमकी दे रहा है।
शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद संजय यादव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह चिराग और रामविलास पासवान को एके-47 से उड़ा देने की बात कह रहा है। संजय यादव शेखपुरा के बंगालीपर इलाके का रहने वाला है। इस बार वीडियो के सामने आने के बाद एलजेपी के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने शेखपुरा के एसपी से वायरल वीडियो के आधार पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने इसकी सूचना जिले के एसपी को व्हाट्सएप के जरिए दे दी है।
उधर शेखपुरा के एसपी दयाशंकर ने कहा है कि एलजेपी जिलाध्यक्ष की तरफ से उन्हें शिकायत मिली है लेकिन थाने में लिखित शिकायत देने के बाद भी इस मामले पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सदर थाना प्रभारी ने कहा है कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी पार्षद की तलाश की जा रही है। एके-47 से उड़ा देने वाला वीडियो सामने आने के बाद शेखपुरा से लेकर दिल्ली तक में हड़कंप मचा हुआ है।