ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / रामविलास पासवान के निधन से सदमें में लालू परिवार : कल रात राबड़ी...

रामविलास पासवान के निधन से सदमें में लालू परिवार : कल रात राबड़ी देवी के घर चूल्हा नहीं जला

09-Oct-2020 07:52 PM

PATNA : रामविलास पासवान के निधन से लालू फैमिली सदमें में है. पटना में राबडी देवी के घऱ कल रात चूल्हा नहीं जला. वहीं रांची के रिम्स में लालू प्रसाद यादव भी बेचैनी में रहे. आज पटना एयरपोर्ट पर स्व. पासवान के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद भावुक तेजस्वी यादव ने ये जानकारी दी.




चिराग को सांत्वना देने पहुंचे तेजस्वी
पटना एयरपोर्ट पर आज स्व. रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी समेत तमाम पार्टियों के नेता वहां श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए मौजूद थे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया और फिर पासवान परिवार के पास पहुंच गये. उन्होंने स्व. पासवान की विधवा रीना पासवान, भाई पशुपति कुमार पारस को ढांढस बंधाया. फिर चिराग पासवान के पास पहुंचे और उनसे बात कर हिम्मत रखने को कहा. 



तेजस्वी यादव ने कहा कि रामविलास पासवान उनके परिवार के अभिभावक थे. तेजस्वी ने कहा कि 2010 में जब उन्होंने पहली बार राजनीति में कदम रखा था रामविलास पासवान उनके साथ थे. रामविलास पासवान के साथ उन्होंने काफी वक्त बिताया था. तेजस्वी ने कहा कि उसी समय चिराग पासवान भी राजनीति में आये थे. उस वक्त से ही चिराग पासवान से भी उनका बेहद आत्मीय रिश्ता है.


राबड़ी आवास में चूल्हा नहीं जला
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पिता और मां बेहद मर्माहत है. कल उनके घऱ में चुल्हा नहीं जला. दुख की इस घड़ी में उनका पूरा परिवार पासवान परिवार के साथ खडा है.