दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप
29-Mar-2022 07:40 AM
PATNA : 10 अप्रैल को रामनवमी पर शहर में 39 शोभा यात्रा निकाली जायेगी. रामनवमी के अवसर पर किसी प्रकार का कोई हंगामा ना हो इस बाबत प्रशासन अलर्ट है. शरारती तत्वों से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है. रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. लाउडस्पीकर रात्रि के दस बजे से सुबह छह बजे तक नहीं बजेंगे.
भीड़ प्रबंधन तथा विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए महावीर मंदिर, डाक बंगला चौराहा जीपीओ गोलंबर, राजवंशी नगर हनुमान मंदिर, पंचमुखी मंदिर के पास जिला प्रशासन की ओर से नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जायेंगे और तीन पालियों में कर्मियों की तैनाती की जायेगी. इस दौरान अफवाह फैलाने वाले, शांति भंग करने वाले तथा सामाजिक विद्वेष पैदा करने वालों पर कड़ी नजर रखी जायेगी तथा दोषी को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
इधर, गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह पर पेयजल की व्यवस्था करने और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. सिविल सर्जन पटना को मेडिकल टीम गठित करने, जीवन रक्षक दवा के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था रखने और मेडिकल स्टाफ को एक्टिव मोड में रहने का निर्देश दिया गया.
बता दें कि सोमवार को पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो की ओर से रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन और विधि व्यवस्था संधारण के लिए सभी सिटी एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ, थानाध्यक्ष, सीओ, बीडीओ और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई. साथ ही उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए.