कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक
10-Apr-2023 07:21 AM
By First Bihar
NALNADA : रामनवमी के अगले दिन बिहार शरीफ में हुए हिंसा मामले में अब बड़ा खुलासा किया गया है। जांच में यह सामने आया है कि यहां सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर लोगों को उन्माद के लिए उकसाया गया है। लोगों को इकट्ठा कर जानबूझकर इस तरीके के उपद्रव को बिहारशरीफ में अंजाम दिया गया है।
दरअसल, बिहारशरीफ में हुए हिंसा मामले में खुलासा करते हुए पुलिस मुख्यालय के तरफ से यह जानकारी दी गई है कि इस मामले की जांच इओयू कर रही है। आर्थिक अपराध इकाई के जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक जो खुलासे हुए हैं वह चौंकाने वाला है।
आर्थिक अपराध इकाई ने कहा है कि बिहार शरीफ में उपद्रव फैलाने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाया गया। सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट किए गए। इसके जरिए लोगों को एकजुट किया गया और उसके बाद उपद्रव किया गया। हालांकि अब तक इस मामले में 15 एफआईआर दर्ज किए जा चुके हैं और तकरीबन 104 नामजद और 100 अज्ञात लोगों को अरेस्ट भी कर लिया गया है।
आपको बताते चलें कि, रामनवमी हिंसा के बाद बिहार शरीफ में 8 दिनों तक इंटरनेट सेवा ठप रही थी। शनिवार से बिहार शरीफ में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है और लोगों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौटने लगी है। हालांकि अब भी चार लोगों के एक साथ जमा होने पर पाबंदी है। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। अब तक पुलिस को नौ भगोड़ों के खिलाफ संपत्ति की कुर्की का वारंट मिला है। फरार आरोपियों के खिलाफ संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू हो गई है। जबकि बिहार थाना क्षेत्र में कई आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। वहीं, अब यहां शाम 5 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति दी गई है।