ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / news / रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पटना में बढ़ाई गई सुरक्षा, CRPF जवानों...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पटना में बढ़ाई गई सुरक्षा, CRPF जवानों ने शहर में किया फ्लैग मार्च

20-Jan-2024 05:56 PM

By First Bihar

PATNA: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस कार्यक्रम को लेकर अयोध्या के साथ साथ पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। खासकर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। पटना में भी महावीर मंदिर और इस्कॉन टेंपल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीआरपीएफ के जवानों ने शनिवार को फ्लैग मार्च किया।


दरअसल, राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या को अभेद्य किला बना दिया गया है। बाहरी लोगों को आगामी 22 जनवरी तक शहर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है जबकि जो लोग वहां के स्थानीय निवासी हैं उन्हें भी अपना पहचान पत्र दिखाकर शहर में प्रवेश करना होगा। एहतियात के तौर पर पूरे देश में मंदिरों की सुरक्षा सख्त कर दी गई है।


पटना में भी पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।इसी बीच लोगों को सुरक्षा को एहसास कराने के लिए सीआरपीएफ के जवानों ने पटना के महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर के इलाके में फ्लैग मार्च किया। बड़ी संख्या में पटना पुलिस के जवान और सीआरपीएफ की टीम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पटना में फ्लैग मार्च किया है।