ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / देर रात तेजस्वी से मिले रामा सिंह, बोले- रघुवंश के बेटे ने पाला...

देर रात तेजस्वी से मिले रामा सिंह, बोले- रघुवंश के बेटे ने पाला बदल लिया

12-Oct-2020 10:13 PM

PATNA :  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेहद करीबी और राजद के सीनियर नेताओं में से एक पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के बाद तेजस्वी यादव ने पूर्व बाहुबली सांसद राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह को राजद में शामिल कर लिया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुपचुप तरीके से उन्हें राजद का सिंबल दे दिया है. रामा सिंह की पत्नी वीणा सिंह को वैशाली जिले के महनार विधानसभा सीट से आरजेडी का टिकट दिया गया है. सोमवार को रामा सिंह तेजस्वी से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे. जहां दोनों के बीच देर रात तक बातचीत चली.


तेजस्वी से मुलाकात के बाद लोजपा के पूर्व बाहुबली सांसद रामा सिंह ने रघुवंश प्रसाद सिंह को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. रघुवंश के सवाल पर उन्होंने कहा कि छोड़िये उधर रघुवंश प्रसाद सिंह को, ये सवाल उनके बेटे से पूछिए. शिखंडी कहने वाले लोग आज कहां है. उन्होंने पाला बदल लिया है. रामा सिंह ने कहा कि आरजेडी के पक्ष में पूरे वैशाली में लहर है. नीतीश कुमार पूरी तरह चक्र व्यू में पक्ष गए है. बीजेपी ने नीतीश कुमार को फंसा दिया है. आरजेडी को बिहार में बहुमत से ज्यादा सीटें आएगी. अभी तेजस्वी के साथ आगामी कार्यक्रम ककी रूपरेखा तय करने आए थे.


आपको बता दें कि वैशाली से लोजपा के पूर्व सांसद रामा सिंह को लेकर लगातार कहा जा रहा था कि वह राजद के सिंबल से चुनाव लडऩे वाले हैं. लेकिन तेजस्वी इस पर चुप्पी साधे हुए थे और बार-बार राजद में रामा सिंह के प्रवेश की तारीख टल रही थी. बताया जा रहा है की मंगलवार को ही रामा सिंह को राजद में शामिल कराने और पत्‍नी को महनार से उम्‍मीदवार बनाने की घोषणा होनी थी. मगर पार्टी कार्यकर्ताओं के उग्र विरोध को देखते हुए इसे टाल दिया गया था. लेकिन अगले ही दिन बुधवार को रात में गुपचुप तरीके से उन्हें राजद का सिंबल दे दिया गया.