दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Nov-2019 01:28 PM
DELHI: राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि फैसले को जय पराजय की नजर से नहीं देखना चाहिए. देशवासियों से अनुरोध है कि संयमित तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करें. पुरानी बातों को भुलाकर राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करें. भारत के नागरिक भारत के नागरिक हैं, किसी हिंदू या मुस्लिम के लिए हमारे अलग संदेश नहीं होते हैं.
संघ आंदोलन करने वाला नहीं है संगठन
काशी और मथुरा के विवाद पर भागवत ने कहा कि संघ आंदोलन करने वाला संगठन नहीं है. संघ का काम मनुष्य का निर्माण करता है. राममंदिर एक अपवाद है. भागवत ने कहा कि जो कोर्ट का फैसला है वह मान्य है. हम झगड़ा विवाद खत्म करना चाहते है. विवि हिन्दू परिषद को क्या करना है वह खुद तय करेंगे. राम मंदिर विवाद पर आपसी सहमति के सवाल पर कहा कि यह कोशिश पहले हुई थी. लेकिन यह सफल नहीं हो पाई. अगर सफल होता तो इतना वक्त नहीं लगता.
अयोध्या में मस्जिद पर कहा- यह सरकार को तय करना है
अयोध्या में मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन देने के कोर्ट के आदेश पर भागवत ने कहा कि यह तय सरकार को करना है कि मुस्लिम पक्ष को जमीन कहा पर देना है. यह सरकार का काम है. हमको जो मिलने वाला था वह मिल गया है.