BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
19-Aug-2024 06:14 PM
By First Bihar
SARAN: रक्षाबंधन पर बिहार पुलिस ने सभी बहनों से अपील की है कि वो रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों को एक हेलमेट जरूर गिफ्त दें और सभी बहनें अपने भाईयों से हेलमेट पहनकर बाइक चलने का वचन लें। और साथ ही उनसे सभी तरह की बुराईयों एवं नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने का संकल्प भी लें। बिहार पुलिस ने बहनों को हेलमेट सुरक्षा का सूत्र बांधने की अपील की।
सारण जिले में बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. कुमार आशीष ने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों से अपने भाई को उपहार में हेलमेट देने की भावनात्मक अपील की है। यह अपील एक पोस्टर जारी कर की गई है, जिसमें सभी बहनों से अपने भाई को हेलमेट उपहार में देने के साथ ही नशा नहीं करने की शपथ लेने के सलाह दी गई।
एसपी ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं के कारण माह जनवरी 2024 से अबतक 269 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है एवं 169 व्यक्ति जख्मी हुए हैं। इन दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने बाइक चलाने वालों से कहा कि वे हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। नशापान से भी दूर रहें।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए एसपी ने बहनों से आगे आकर अपने-अपने भाई से इस रक्षाबंधन पर शारीरिक सुरक्षा से संबंधित वचन लेने की अपील की है। यह सुरक्षा तभी संभव है जब सभी भाई हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएंगे तथा नशापान से दूर रहेंगे। जारी पोस्टर में यह स्लोगन दिया गया है 'हेमलेट का उपहार दें और नशामुक्त बिहार बनाएं। सड़क सुरक्षा को लेकर एसपी के इस पोस्टर अभियान की तारीफ की जा रही है।