खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
07-Aug-2023 08:48 AM
By First Bihar
DESK: 3 अगस्त को लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पास हुआ था। अब इस बिल को आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने राज्यसभा सदस्यों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया है। राज्यसभा सदस्यों को आप ने 7 और 8 अगस्त को राज्यसभा में मौजूद रहने को कहा है।
उधर कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने भी अपने राज्यसभा सांसदों को उपस्थित रहने के लिए 3 लाइन का व्हिप जारी किया है। इसे लेकर राज्यसभा सांसदों को कांग्रेस ने रिमाइंडर भी भेजा है। बता दें कि इस बिल को आम आदमी पार्टी समर्थन कर रही है। दिल्ली सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला और पोस्टिंग पर अध्यादेश को बदलने का विधेयक 1 अगस्त को लोकसभा में पेश किया गया था और 3 अगस्त को यह ध्वनिमत से लोकसभा से पास हो गया था।
जिसे अब राज्यसभा में आज पेश किया जाएगा। इस विधेयक को पारित करने के लिए चर्चा के समापन के बाद मतदान कराया जाएगा। राज्यसभा में विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी बहस की शुरुआत कर सकते हैं।