सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
15-Jun-2022 06:30 PM
PATNA: कल यानी गुरुवार को कांग्रेस के तमाम नेता राज्यपाल फागू चौहाने से मिलेंगे और ज्ञापन सौपेंगे। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी को इन दिनों काफी परेशान किया जा रहा है। जिस तरीके से आज तीसरे दिन बुलाकर ईडी ने पूछताछ की उससे लगता है कि वे जैसे अपराधी हैं। ईडी लगातार तीन दिनों से उन्हें परेशान कर रही है।
उनको जिस तरीके से टॉर्चर किया जा रहा है उसे देखकर लगता है कि मंशा साफ नहीं है। उनके ऊपर जो भी आरोप लगाया जा रहा है वो सब झूठा आरोप है। एक समय गांधी जी ने भी सच के लिए लड़ाई लड़ी थी उसी तरीके से हम लोग भी सच के लिए लड़ाई लड़ेंगे। बिहार कांग्रेस के तमाम नेता कल राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर पूरी बातों को उनके समक्ष रखेंगे।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी को तीन दिन से लगातार ईडी परेशान कर रही है। उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है मानों राहुल गांधी कोई अपराधी हो। राहुल गांधी किस परिवार से आते हैं यह सब जानते हैं। जहां तक सत्ता का सवाल है तो उनकी मां सोनियां गांधी ने दो-दो बार पीएम पद को सम्मान पूर्वक ठुकराया है।
जो व्यक्ति दो-दो बार प्रधानमंत्री की कुर्सी ठुकरा चुका हो वो क्या परिवारवाद करेगा। यह बिल्कुल गलत आरोप लगाया जा रहा है। राहुल गांधी यदि चाहते तो यूपीए की सरकार में मंत्री बन सकते थे लेकिन उनकी इच्छा जनता की सेवा करने की थी। इसलिए उन्होंने मंत्री पद को नहीं चुना। राहुल गांधी जो कहते है वो करते है यह बात सभी जानते है। मदन मोहन झा ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है।