ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल

Home / news / राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ की सुरक्षा में सेंध, पिता की जगह वर्दी पहनकर ड्यूटी...

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ की सुरक्षा में सेंध, पिता की जगह वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहा था बेटा; सेल्फी ने खोल दिया राज

13-Aug-2024 11:08 AM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ की सुरक्षा में बड़ी सेंधमारी हुई है। राज्यपाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान उनकी सुरक्षा में चूक हुई। यहां एक शख्स फर्जी तरीके से वर्दी पहनकर ड्यूटी करता पाया गया। युवक अपने पिता की जगह ड्यूटी कर रहा था और पुलिस वालों के साथ सेल्फी भी ली थी।


दरअसल, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए मोतिहारी पहुंचे हैं। राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात एक फर्जी चौकीदार वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहा था। हैरानी की बात यह है कि राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी जबकि राज्यपाल के दौरे को लेकर कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।


जानकारी के मुताबिक, घोड़ासाहन थाना के सपहा में तैनात चौकीदार रामजतन यादव का बेटा जयप्रकाश राय का पुलिस विभाग से कोई लेना-देना नहीं है। जयप्रकाश के पिता रामजतन की ड्यूटी राज्यपाल की सुरक्षा में लगी थी लेकिन उसके बदले जयप्रकाश पिता की वर्दी पहन कर राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात हो गया। पिता की वर्दी पहले जयप्रकाश का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। 


पुलिस की इस बड़ी लापरवाही के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मोतिहारी के एसपी कांतेश मिश्रा ने पूरे मामले पर संज्ञान लिया है और जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। पिता की जगह राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की जगह उसके बेटे की ड्यूटी करने की तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है।