ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / राज्यपाल कोटे से 12 MLC के मनोनयन पर नहीं बन पायी सहमति, आज...

राज्यपाल कोटे से 12 MLC के मनोनयन पर नहीं बन पायी सहमति, आज भी कैबिनेट से पास नहीं हुआ प्रस्ताव

03-Jul-2020 07:32 PM

PATNA: बिहार विधान परिषद में राज्यपाल कोटे से 12 MLC के मनोनयन को लेकर NDA के साझीदार दलों के बीच सहमति नहीं बन पायी है. लिहाजा आज भी लोग इंतजार करते रह गये और कैबिनेट से कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ. दो दिन पहले बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव की नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद चर्चा थी कि बात बन गयी है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.

दरअसल बिहार विधान परिषद की 12 सीटों पर राज्यपाल कोटे से मनोनयन होता है. 2014 में इस कोटे से मनोनीत विधान पार्षद डेढ़ महीने पहले रिटायर हो चुके हैं. लेकिन नये सदस्यों का मनोनयन नहीं हो रहा है. जबकि इसमें कोई बाधा नहीं है. दरअसल नाम राज्यपाल कोटा होता है लेकिन MLC के तौर पर किनका मनोनयन होगा इसकी सिफारिश राज्य सरकार करती है. राज्य सरकार जिनका नाम भेजती है राज्यपाल उसे मंजूरी देते हैं. बिहार और केंद्र में एक ही गठबंधन की सरकार है लिहाजा कहीं कोई बाधा नहीं दिखती.

कैबिनेट से आज भी पारित नहीं हुआ प्रस्ताव

जेडीयू-बीजेपी के साथ साथ LJP के नेताओं को इंतजार था कि आज कैबिनेट में इस बाबत प्रस्ताव आयेगा. दरअसल ये औपचारिक प्रक्रिया होती है. राज्य कैबिनेट ये प्रस्ताव पारित करती है कि विधान परिषद में मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया जाता है. इसके बाद मुख्यमंत्री 12 नामों की सूची राजभवन भेज देते हैं. लेकिन नेता कयास लगाते रह गये और कैबिनेट में इसका कोई प्रस्ताव नहीं आया.

NDA में नहीं बन पायी है सहमति

सियासी जानकार बता रहे हैं कि बिहार में NDA के घटक दलों यानि जेडीयू,बीजेपी और एलजेपी के बीच राज्यपाल कोटे से मनोनयन पर सहमति नहीं बन पायी है. परसो बीजेपी के नेता भूपेंद्र यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे. तब ये चर्चा थी कि दोनों के बीच एमएलसी के मनोनयन पर भी चर्चा हुई थी. कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा था कि बात भी बन गयी है. लेकिन आज के घटनाक्रम से ये दिख रहा है कि तीनों पार्टियों में सहमति नहीं बन पायी है.

LJP का पेंच फंसा है

दरअसल बात लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर फंसी है. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार एलजेपी के लिए सीट नहीं छोड़ना चाहते. चर्चा ये है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी को कहा है कि वो अपने कोटे से लोक जनशक्ति पार्टी के लिए सीट छोड़ दे. लेकिन बीजेपी तीनों पार्टियों का प्रतिनिधित्व चाहती है. लिहाजा पेंच फंसा हुआ है.