ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
04-Dec-2022 07:29 PM
PATNA: इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक), बिहार द्वारा पटना के आर्ट कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय हेरिटेज क्विज में विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल, पूर्णिया के बच्चों ने अपना परचम लहराया है। विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल, पूर्णिया के अक्षु अक्षांश और यश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे एवं तीसरे स्थान पर डी.पी.एस पटना के छात्र रहे।
क्विज मास्टर, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के डॉ. अखौरी विश्वप्रिय और इंडियन रेल सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अतुल प्रियदर्शी थे। बी.आई.टी. मेसरा की प्रो. अनामिका नंदन क्विज स्कोरर थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंटैक बिहार स्टेट चैप्टर के संयोजक, प्रेम शरण, पटना विश्वविद्यालय के प्रो. जयदेव मिश्र, संग्रहाध्यक्ष, डॉ. शिव कुमार मिश्र और पटना आर्ट कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार पाण्डेय ने भाग लिया। इंटैक पूर्णिया चैप्टर के संयोजक एवं संरक्षक राजेश चंद्र मिश्र और रमेश चंद्र मिश्र ने इस सफलता के लिए विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल और पूर्णिया चैप्टर को शुभकामनाएं दी। इंटैक पूर्णिया चैप्टर के सह-संयोजक, डॉ. रमन के अनुसार इस सफलता में विशाल और उर्वशी माला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वक्ताओं ने धरोहर के संरक्षण में बच्चों की भूमिका, पर्यटक स्थल में उसकी मौलिकता के साथ छेड़छाड़ नहीं करने, पटना कलम को विलुप्त होने से बचाने, आम जनता का अब तक धरोहर से जुड़ाव स्थापित नहीं होना और पुरास्थल भ्रमण के समय अपनी डायरी रखना आदि बातों पर जोर दिया। इंटैक पटना चैप्टर के संयोजक भैरव लाल दास का कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में इंटैक पूर्णिया चैप्टर के सह-संयोजक डॉ. रमन, पटना चैप्टर के दिलीप वर्मा, रश्मि प्रियदर्शी, गया चैप्टर के मनीष सिन्हा, राकेश कुमार, रवि, चन्दना दत्त, डॉ. डॉली सिंह और मोहनजी आदि उपस्थित थे।