ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / बिहार के सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत, हर स्कूल के खाते में इतने...

बिहार के सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत, हर स्कूल के खाते में इतने रुपए ट्रांसफर करेगी डबल इंजन सरकार

16-Sep-2024 07:44 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के सरकारी स्कूलों की बदहाली से हर कोई वाकिफ है। स्कूलों बच्चे छोटी-छोटी चीजों की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने राज्य के स्कूलों की सूरत बदलने के लिए उनके खातों में 50-50 हजार रुपए ट्रांसफर करने जा रही है। इस पैसे से स्कूलों में बल्ब, पंखे, बेंच-डेस्क, फर्श और शौचालय आदि के मरम्मति में इस्तेमाल किए जाएंगे।


सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को छोटी-छोटी चीजों के लिए परेशान नहीं होना पड़े इसको लेकर शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों के खाते में 50-50 हजार रुपए ट्रांसफर करने का निर्देश सभी जिलों को दे दिया है। इसके लिए सभी जिलों के डीएम को अपने-अपने जिलों में स्कूलों में इसकी निगरानी करने का भी निर्देश दिया है।


इस पैसे से स्कूलों की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जाएगा। इस पैसे से स्कूल प्रबंधन अपने स्तर से छोटे-मोटे काम करा सकेंगे और बच्चों को पढ़ाई में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों सभी स्कूलों के हेडमास्टर को 50 हजार रुपए तक के निर्माण कार्य अपिने स्तर से कराने की छूट दी थी। इस पैसे का इस्तेमाल स्कूल में छोटे-मोटे जरूरी निर्माण कार्य और संसाधनों के लिए किया जाएगा।