TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
30-Apr-2024 07:17 PM
By First Bihar
PATNA : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने एकबार फिर बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षकों को समय पर सैलरी नहीं देने वाले अधिकारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। केके पाठक ने सभी संबंधित जिलों के DEO और DPO के अप्रैल महीने के वेतन के भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।
शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) के अप्रैल महीने का वेतन रोक दिया है। दरअसल, बीपीएससी से बहाल शिक्षकों और नियोजित शिक्षकों को समय पर सैलरी नहीं दिये जाने के बाद केके पाठक ने आदेश जारी कर सभी सम्बन्धित डीपीओ और डीईओ के अप्रैल माह के वेतन के भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इसे लेकर शिक्षा विभाग के निदेशक सुबोध कुमार चौधरी ने सभी डीईओ और डीपीओ को पत्र भेज दिया है।
बता दें कि विगत 29 अप्रैल को केके पाठक ने बीपीएससी से बहाल शिक्षकों के वेतन भुगतान से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा की थी। जिसमें पाया गया कि बीपीसीएस से बहाल शिक्षकों के साथ-साथ नियोजित शिक्षकों के वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इस मामले में कई डीईओ और डीपीओ की लापरवाही सामने आई है। शिक्षा विभाग ने इसे वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना मानते हुए सभी डीपीओ और डीईओ को अगले 24 घंटे में अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है। उनसे यह पूछा गया है कि आपके खिलाफ क्यों नहीं विभागीय कार्यवाही शुरू की जाए? डीपीओ और डीईओ के स्पष्टीकरण पर विभाग को अब फैसला लेना है। तबतक अप्रैल माह के उनके वेतन पर रोक लगी रहेगी।