ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / राजविंदर सिंह भट्टी बने बिहार के नए डीजीपी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

राजविंदर सिंह भट्टी बने बिहार के नए डीजीपी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

18-Dec-2022 01:39 PM

PATNA : बिहार में पुलिस महकमें से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को बिहार का नया डीजीपी बनाया गया है। सरकार ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है।


1990 बैच के आईपीएस अधिकार राजविंदर सिंह भट्टी इससे पहले सीमा सुरक्षा बल के एडीजी थे। वर्तमान डीजीपी एसके सिंघल 19 दिसंबर को रिटायर होने वाले हैं। अब बिहार के डीजीपी की जिम्मेदारी राजविंदर सिंह भट्टी को सौंपी गयी है।


राजविंदर सिंह भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत दो बार सीबीआई में भी रह चुके हैं। वे सीवान में डीआईजी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। आरएस भट्टी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। बिहार कैडर होने की वजह से उन्होंने प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाने के लिए कई काम किये हैं। उन्होंने मोहम्मद शहाबुद्दीन, प्रभुनाथ सिंह, दिलीप कुमार सिंह जैसे बाहुबलियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। जिसकी चर्चा आज भी पुलिस महकमे में होती है।  


1990 बैच के IPS अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी की की छवि एक कड़क अधिकारी के रूप में हैं। एक समय था जब बिहार के अपराधी राजविंदर सिंह भट्टी के नाम से ही कांपते थे। बात 2005 की है जब बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा था। सितंबर 2005 में ही राजविंदर सिंह भट्टी सीवान के एसपी बनकर आए थे। उस वक्त सीवान के सांसद बाहुबली शहाबुद्दीन थे। 


तब सीवान में शहाबुद्दीन की मर्जी के बगैर कोई पत्ता तक नहीं हिलता था। तब शहाबुद्दीन की गिरफ्तारी के लिए एक महिला सब इस्पेक्टर गौरी को इस ऑपरेशन की कमान सौंपी गयी थी। राजविंदर सिंह भट्टी ने गौरी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनायी थी। आरएस भट्टी सीवान में ही बैठकर ऑपरेशन को ऑपरेट कर रहे थे। 


इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं थी। 5 नवम्बर 2005 की रात को पुलिस ने शहाबुद्दीन के दिल्ली स्थित आवास को घेर लिया। जिसके बाद गौरी कुमारी ने शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया और 6 नवम्बर को शहाबुद्दीन को पटना लाया गया। आरएस भट्टी के निर्देश पर ही शहाबुद्दीन को हेलीकॉप्टर से सीवान लाया गया। जहां कोर्ट में शहाबुद्दीन की पेशी हुई जिसके बाद जेल भेज दिया गया।