ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान

युवा नेता राजू दानवीर ने नाटक का किया का उद्घाटन, नाट्य कला को बताया सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहर

04-Nov-2024 04:14 PM

By First Bihar

NALANDA: नालंदा के करायपरशुराय प्रखंड अंतर्गत छित्तर बीघा गांव में 50 वर्षों से चल रहे वार्षिक नाट्य मंचन का उद्घाटन इस बार युवा नेता राजू दानवीर ने फीता काटकर किया। यह आयोजन आजाद हिंद नाट्य कला परिषद द्वारा किया जाता है और हर साल इस मंचन में ग्रामीणों की विशेष भागीदारी देखने को मिलती है।


उद्घाटन समारोह में राजू दानवीर ने आयोजकों और ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि यह नाट्य मंचन न केवल इस क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है बल्कि हर साल समाज को नई दिशा देने वाली कहानियों को प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने इस अवसर पर कहा, "ऐसी सांस्कृतिक गतिविधियां हमारी पुरानी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी काम करती हैं।"


राजू दानवीर ने आगे कहा कि इस तरह के नाट्य मंचन समाज में जागरूकता लाने का एक सशक्त माध्यम हैं। इसके जरिए सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर लोगों को सोचने और समझने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि छित्तर बीघा जैसे गांव में इस प्रकार की सांस्कृतिक पहल हो रही है और सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेहनत की है।


राजू दानवीर ने उम्मीद जताई कि यह नाट्य मंचन आगे भी इसी तरह प्रेरणादायक बना रहेगा और समाज के हर वर्ग में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगा। वहीँ दानवीर मां लक्ष्मी पूजन समारोह में भी शामिल हुए और उनका आशीष लेकर समस्त मानव कल्याण की कमाना की और कहा कि माँ लक्ष्मी सभी को धन धन्य से परिपूर्ण करे। इस दौरान उनके साथ कई युवा साथी मनीष कुमार, बबलू यादव, मुकेश पासवान, मनीष यादव, गुलशन कुमार, अजीत कुशवाहा, संजीत यादव, प्रमोद यादव, विवेक कुमार, अखिलेश चंद्रवंशी, विनय कुमार मौजूद रहे।


news image


news image


news image