मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
19-Sep-2022 08:04 AM
PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद रोजगार का एजेंडा सबसे ऊपर चल रहा है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार यह कह रहे हैं कि युवाओं को रोजगार देना नई सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। ऐसे में अब सरकार की तरफ से यहां नई नौकरियां दी जा रही है उसके लिए भी पूरी तैयारी चल रही है। सीएम नीतीश कुमार मंगलवार यानी 20 सितंबर को सभी नवनियुक्त 4 हजार 225 राजस्व कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र बाटेंगे। मुख्य सचिवालय परिसर स्थित अधिवेशन भवन आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला भी आयोजित की गयी है। इसे लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्तर से विशेष आदेश जारी किया गया है।
इसे लेकर सभी डीएम से कहा गया है कि राजधानी से नजदीक के जिलों से 8 से 10 और दूर के जिलों से 5 से 8 की तादाद में राजस्व कर्मचारियों का कोटिवार सिलेक्शन करके भेजें। साथ ही अपर समाहर्ता स्तर के एक पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाकर साथ भेजने को कहा गया है। इसमें कम से कम 30 फीसदी महिला राजस्व कर्मी भी होनी चाहिए।
आपको बता दें कि इन सभी 4225 राजस्व कर्मियों की नियुक्ति राज्य कर्मचारी चयन आयोग के स्तर से कुछ महीने पहले हुई थी। उस समय राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बीजेपी कोटे से मंत्री रामसूरत राय थे। उन्होंने रैंडम तरीके से लॉटरी के माध्यम से सभी कर्मियों की पहली बार पोस्टिंग की थी।