Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
30-Jul-2020 11:30 AM
JAIPUR : राजस्थान में सत्ता को लेकर जारी सियासी रण के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. राज्यपाल कलराज मिश्र ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि राजस्थान में विधानसभा सत्र बुलाने के लिए सरकार वाजिब कारण नहीं बता रही थी. राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि सीएम ने यह नहीं बताया कि वह विधानसभा सत्र क्यों बुलाना चाहते हैं. यह स्पष्ट नहीं हो रहा था कि सत्र सामान्य होगा या फिर विश्वासमत प्राप्त करने के लिए बुलाया जा रहा है. राज्यपाल ने कहा है कि इसी वजह से उन्होंने सत्र को मंजूरी नहीं दी थी.
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि उनकी मंशा सत्र खारिज करने की नहीं थी लेकिन सरकार ने स्पष्ट तौर पर वजह नहीं बताई. कलराज मिश्र ने राजभवन पर कांग्रेस विधायकों की तरफ से दिए गए धरना को अफसोसजनक के करार देते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति थी. आपको बता दें कि बुधवार को राज्य सरकार ने एक बार फिर से सत्र बुलाने के लिए नया प्रस्ताव भेजा है जिसे राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वीकार कर लिया. राज्यपाल द्वारा दिए गए आदेश के मुताबिक 14 अगस्त से विधानसभा का सत्र शुरू होगा. कांग्रेस सरकार की कोशिश है कि वह विधानसभा सत्र के दौरान बहुमत को साबित कर दें.
उधर एक और महत्वपूर्ण डेवलपमेंट में राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने मुलाकात की है. इन इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है मुलाकात के दौरान स्पीकर सीपी जोशी ने कहा है कि हालात मुश्किल है 30 आदमी निकल जाते तो आप कुछ नहीं कर सकते. वह सरकार गिरा देते. दरअसल सीपी जोशी का बुधवार को जन्मदिन था और इसी मौके पर वैभव गहलोत उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे. इस मुलाकात का एक वीडियो स्पीकर के स्टाफ की तरफ से जारी कर दिया गया जिसमें कई बातें कैमरे के सामने बोली जा रही थी.