पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
09-Jun-2023 10:24 PM
By First Bihar
PATNA: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल यानी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। राजनाथ सिंह शनिवार को रोहतास के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करेंगे। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
शनिवार को सुबह 11 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई हैं। रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर केंद्रीय रक्षा विभाग के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहले ही पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही बिहार सरकार के अधिकारियों की टीमें भी कार्यक्रम स्थल पर कैंप कर रही है।
शुक्रवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में बनाए गए हैलीपैड पर एयर फोर्स के हेलिकॉप्टर की ट्रायल लैडिंग हुई। तैयारियों का जायजा लेने जिला प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों की टीम लगातार कार्यक्रम स्थल हैलीपैड एवं अन्य सभी स्थानों का दौरा कर रही है। रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।